प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार
अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी, भागलपुर रेफर
अमरपुर शहर के पुरानी चौक के समीप गुरुवार की दोपहर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और जख्मी वृद्ध को तत्काल उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया। घायल की पहचान सलेमपुर गांव निवासी मेघु दास के रूप में हुई है। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर रोहित कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज, भागलपुर रेफर कर दिया।
परिजनों ने बताया कि गुरुवार दोपहर मेघु दास अपने घर से अमरपुर बाजार आए थे। कुछ देर बाद ही उन्हें सूचना मिली कि पुरानी चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
चिकित्सक के अनुसार हादसे में वृद्ध के दोनों हाथों में गहरे जख्म आए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र भेजना आवश्यक समझा गया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।


