Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : शंभूगंज के S.S.P.S कॉलेज में BBA, BCA व पुस्तकालय विज्ञान की मिली मान्यता, नामांकन शुरू

    सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

एसपीएस कॉलेज शंभूगंज को BBA, BCA व पुस्तकालय विज्ञान की पढ़ाई की मिली मान्यता, नामांकन शुरू

शंभूगंज प्रखंड के एसपीएस कॉलेज के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि सामने आई है। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने कॉलेज को सत्र 2026–29 से स्नातक स्तर पर BBA (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) और BCA (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) के अध्यापन के लिए संबद्धता प्रदान कर दी है। इसके साथ ही स्नातक स्तरीय पुस्तकालय विज्ञान पाठ्यक्रम को भी स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत संचालित करने की अनुमति मिल गई है। विश्वविद्यालय से संबद्धता मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने इन पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दिवाकर पंजिकार ने जानकारी देते हुए बताया कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा आधिकारिक आदेश पत्र जारी कर एसपीएस कॉलेज को इन पाठ्यक्रमों के संचालन की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि कॉलेज को मिली इस मान्यता से क्षेत्र के छात्रों को काफी लाभ मिलेगा।

प्राचार्य ने बताया कि अब शंभूगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को BBA, BCA और पुस्तकालय विज्ञान जैसे व्यावसायिक और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए भागलपुर, बांका या अन्य बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी तथा स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रबंधन और कंप्यूटर शिक्षा से जुड़े पाठ्यक्रमों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में इन विषयों की पढ़ाई शुरू होने से छात्रों के लिए भविष्य में रोजगार और कैरियर के बेहतर अवसर खुलेंगे।

कॉलेज प्रशासन ने इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे समय रहते कॉलेज कार्यालय से संपर्क कर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करें। इस नई पहल से शंभूगंज क्षेत्र में उच्च शिक्षा को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |