Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

251 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, फीता काट तैरात्र संकीर्तन का हुआ शुभारंभ

     प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

251 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, फीता काट तैरात्र संकीर्तन का हुआ शुभारंभ

अमरपुर प्रखंड के सलेमपुर गांव स्थित अंबेडकर परिसर में आयोजित तैरात्र अखंड संकीर्तन का मंगलवार को भक्ति और उत्साह के माहौल में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सलेमपुर, पुरनचक, कल्याणपुर समेत आसपास के विभिन्न गांवों से 251 महिला एवं युवतियों की टोली शामिल हुई। सिर पर कलश लिए श्रद्धालु महिलाएं संकीर्तन स्थल से निकलीं और पूरे गांव का भ्रमण करते हुए सुप्रसिद्ध बाबा दूबे भयहरण स्थान पहुंचीं।

वहां हरिद्वार से आए विद्वान पंडितों की टोलियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जलभराई अनुष्ठान संपन्न कराया गया। धार्मिक विधि-विधान के साथ जलभराई के बाद श्रद्धालुओं की टोली पुनः उसी मार्ग से संकीर्तन स्थल पर लौटी। शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर नजर आया। जयघोष, भजन-कीर्तन और श्रद्धा के माहौल से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

इसके बाद तैरात्र संकीर्तन का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मंजू देवी, पंचायत की मुखिया अर्चना देवी तथा मध्य क्षेत्र के भावी जिला परिषद प्रत्याशी मोहन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के मौके पर जनप्रतिनिधियों ने धार्मिक आयोजनों के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।

मुखिया अर्चना देवी ने कहा कि भक्ति साधना से जहां वातावरण की शुद्धि होती है, वहीं मन को भी शांति मिलती है। प्रखंड प्रमुख मंजू देवी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारा और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि संकीर्तन जैसे आयोजनों से नई पीढ़ी को भी धर्म और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।

इस मौके पर शिक्षक प्रकाश सिंह, बीरेन्द्र कुमार, धनंजय रजक, दिनेश दास, बासुकी शर्मा, आशुतोष सिंह, दिलीप दास, अशोक हरिजन, विजय कुमार, श्रवण कुमार, विदुर दास, अंकित कुमार, विवेकानंद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |