सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार
बांका की प्रतिभा का जलवा: पुष्पांजलि बनी बिहार टॉपर, अनुभव ने टॉप-10 में मारी बाजी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणामों में बांका जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। एक ओर जहां रजौन प्रखंड के गोपालपुर गांव की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी ने 492 अंक (98.4%) हासिल कर बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं शंभूगंज प्रखंड के पोखर असौता गांव के छात्र अनुभव कुमार ने टॉप-10 में जगह बनाकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
![]() |
| मैट्रिक टॉपर छात्रा पुष्पांजलि |
सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे जिले में खुशी की लहर है। साधारण परिवार से आने वाली पुष्पांजलि ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनका सपना आगे चलकर वैज्ञानिक बनना है।
वहीं शंभूगंज प्रखंड के मदिता विद्यार्थी उच्च विद्यालय, भरतशिला के छात्र अनुभव कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में स्थान बनाया है। उन्होंने केसर के निजी शिक्षक भोपाल सर से मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनके पिता भावेश यादव किसान हैं और माता अंजू कुमारी गृहिणी हैं। दो भाइयों में छोटे अनुभव का सपना एनडीए के माध्यम से देश सेवा करना है।
अनुभव कुमार की इस उपलब्धि पर शंभूगंज जिला परिषद सदस्य प्रीतम कुमार साह ने उन्हें सम्मानित कर हौसला बढ़ाया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दीपक कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता दिवाकर कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दोनों विद्यार्थियों की सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इनकी उपलब्धि से जिले के अन्य छात्र-छात्राओं को भी नई प्रेरणा मिलेगी।
.png)




