Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

करहरिया के आदित्य ने रचा इतिहास: बिहार टॉप-10 में 8वां स्थान लाकर स्कूल व गांव का नाम किया रौशन

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, भागलपुर बिहार 

473 अंक के साथ आदित्य ने रचा इतिहास: करहरिया का बेटा बना बिहार टॉप-10 में 8वां

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 473 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में 8वां स्थान हासिल करने वाले करहरिया गांव के छात्र आदित्य कुमार ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे करहरिया एवं भागलपुर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।आदित्य कुमार डीपीएम हाई स्कूल, करहरिया के छात्र हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। साधारण परिवार से आने वाले आदित्य की सफलता यह दर्शाती है कि संसाधनों की कमी भी मजबूत इरादों के सामने बाधा नहीं बनती।

आदित्य के पिता नंद कुमार सिंह (नंदू) टेंट हाउस का संचालन करते हैं, जबकि उनकी माता कल्पना कुमारी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका हैं। सीमित आय के बावजूद माता-पिता ने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी और हर कदम पर उसे प्रोत्साहित किया। आदित्य की इस सफलता पर विद्यालय परिवार में भी उत्साह का माहौल है। शिक्षकों ने बताया कि वह शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और पढ़ाई के प्रति उनका समर्पण ही उन्हें इस मुकाम तक लेकर आया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षकों ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

गांव के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी आदित्य कुमार को बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया है। उनकी इस उपलब्धि से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।आदित्य कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को देते हुए कहा कि वह आगे चलकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश और समाज के लिए कुछ बड़ा करना चाहते हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |