Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

शंभूगंज के SKM कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल ने बांका का नाम किया रौशन, मिला A ग्रेड का दर्जा

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

शंभूगंज के SKM कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल को मिला A ग्रेड का दर्जा, बांका जिले का नाम रोशन

बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत दाढ़ी पकरिया स्थित SKM कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए बिहार स्वास्थ्य विभाग, पटना द्वारा आयोजित गुणवत्ता मूल्यांकन में ग्रेड A शामिल किया है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि पूरे बांका जिले के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि जिला भर में यह एकमात्र नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थान है, जिसे यह सर्वोच्च ग्रेड प्रदान किया गया है।

बिहार स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर गुणवत्ता परिषद (QCI) और भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) के कड़े मानकों के तहत कॉलेज का गहन निरीक्षण किया गया था। कॉलेज के आधुनिक संसाधन, बेहतर शैक्षणिक वातावरण, अनुभवी शिक्षकों की टीम और लगातार उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों को देखते हुए मूल्यांकन समिति ने इसे प्रदेश स्तर पर A ग्रेड से सम्मानित किया।

इस उपलब्धि की औपचारिक घोषणा मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को पटना स्थित सचिवालय सभागार में आयोजित भव्य समारोह में की गई। कार्यक्रम में माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे और स्वास्थ्य सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से SKM कॉलेज की सराहना करते हुए इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आदर्श उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

कॉलेज को ग्रेड A मिलने की खबर जैसे ही शंभूगंज और आसपास के क्षेत्रों में फैली, शिक्षाविदों, अभिभावकों और छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलेज परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला। प्राचार्य, शिक्षकों और छात्रों ने कॉलेज के निदेशक श्री मानवेन्द्र कुमार गौतम (बाबुल‌ जी) के प्रति आभार व्यक्त किया। जिनके नेतृत्व में संस्थान ने यह मुकाम हासिल किया।

उपलब्धि के अगले ही दिन कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शंभूगंज बाजार में एक विशाल जागरूकता रैली निकाली। छात्रों ने पोस्टर और नारों के माध्यम से आम लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों, बचाव के उपायों और समय पर इलाज के महत्व के बारे में जागरूक किया।

छात्र-छात्राओं में साक्षी, रेशमी, अंजलि, अंशु, पार्थ कर्ण, रितेश, सुधांशु, प्रियांशु, स्नेहा और नीतू सहित कई विद्यार्थियों ने इस सफलता को अपने सपनों को नई उड़ान देने वाला बताया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि SKM कॉलेज की यह उपलब्धि बांका जिले के युवाओं के लिए बेहतर तकनीकी और स्वास्थ्य शिक्षा के नए द्वार खोलेगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |