Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : ताड़ी के पैसे को लेकर खूनी विवाद : युवक की सीने में चाकू मारकर हत्या, गांव में तनाव

कुणाल शेखर APP न्यूज ,ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

ताड़ी के पैसे को लेकर खूनी विवाद: युवक की सीने में चाकू मारकर हत्या, गांव में तनाव

भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखनचक गांव में ताड़ी (नीरा) के पैसे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां एक नशेड़ी युवक ने चाकू से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान एकवारी चौधरी (30) के रूप में हुई है। इस घटना में मृतक के भाई चुनना चौधरी और भतीजा अंकित कुमार भी घायल हो गए हैं।

घटना के संबंध में घायल अंकित कुमार ने बताया कि गांव का ही रहने वाला वासुकी मंडल ताड़ी पीने आया था। ताड़ी पीने के बाद उसने पैसे देने से इनकार कर दिया और नशे की हालत में खुद को इलाके का “बॉस” बताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उसे वहां से हटा दिया, लेकिन कुछ देर बाद वह फिर वापस आया और दोबारा विवाद शुरू कर दिया।

बताया जाता है कि इसी दौरान आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर एकवारी चौधरी के सीने में वार कर दिया। वार इतना गंभीर था कि चाकू सीने को चीरते हुए पीठ तक निकल गया। परिजन घायल को तत्काल सन्हौला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी वासुकी मंडल की भी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही सन्हौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन में जुटी हुई है तथा गांव में तनाव को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |