Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ऑटो चालक पर लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से किया जख्मी ,क्या था कारण

     प्रीतम सुमन APP न्यूज नेटवर्क, बांका बिहार 

हल्की टक्कर के बाद बवाल: ऑटो चालक पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर हालत में मायागंज रेफर

बांका जिले के अमरपुर थानाक्षेत्र के कटोरिया राईस मील के समीप मंगलवार की सुबह ऑटो और बाइक की हल्की टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक चालक और उसके साथियों ने ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में ऑटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है।

जख्मी ऑटो चालक की पहचान धन्नीचक गांव निवासी शशिकांत यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल से दो युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में इलाजरत शशिकांत यादव ने बताया कि वह बेलहर से सवारी लेकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कटोरिया राईस मील के पास बलुआ गांव निवासी शालीग्राम मरीक की बाइक अनियंत्रित होकर उनकी ऑटो से टकरा गई। उन्होंने जब बाइक चालक को समझाने की कोशिश की, तो उसने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया।

रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सौरभ कुमार ने बताया कि घायल चालक के सिर में गहरी चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |