Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : शंभूगंज प्रखंड के पड़रिया पैक्स अध्यक्ष पद पर किसने बांधा जीत का सेहरा

  सुबोध सिंह  APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

पड़रिया पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव में अरूण मंडल ने अमरेन्द्र कुमार को 21 मतों से किया पराजित 

शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) अध्यक्ष पद का चुनाव शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। चुनाव को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखा गया और कुल 67.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के लिए पड़रिया मध्य विद्यालय में केंद्र बनाया गया था, जहां सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। चुनाव के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। 

शंभूगंज बीडीओ नीतीश कुमार एवं थाना अध्यक्ष बबलू कुमार पुलिस बल के जवानों के साथ लगातार मतदान केंद्र का निरीक्षण करते रहे और व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन की सतर्कता के कारण पूरे चुनाव के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। बताया गया कि अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी अमरेंद्र कुमार, अरुण मंडल, पवन कुमार और ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह मैदान में थे। सभी प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही थी, जिससे चुनावी माहौल काफी रोचक बना रहा। 

मतदान प्रक्रिया वायलेट पेपर के माध्यम से संपन्न कराई गई। मतदान समाप्त होने के बाद शाम करीब 6:30 बजे मतपेटियों को कड़े सुरक्षा घेरे में शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय लाया गया, जहां सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई। मतगणना के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क रहे। परिणाम घोषित होने पर अरुण मंडल को कुल 310 मत प्राप्त हुए, जबकि उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमरेंद्र कुमार को 21 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। 

जीत की घोषणा के बाद बीडीओ नीतीश कुमार ने अरुण मंडल को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया। नतीजों के बाद अरुण मंडल के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने रंग-गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया और नारेबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया। इसके बाद सभी समर्थक शांतिपूर्ण तरीके से प्रखंड मुख्यालय से अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए। चुनाव के सफल आयोजन पर प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |