Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, पति-पत्नी व पुत्री को मारपीट कर किया घायल

      प्रीतम सुमन APP न्यूज नेटवर्क ,बांका बिहार 

गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, पति-पत्नी व पुत्री को पीटकर किया घायल

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के खरदौरी गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक ही परिवार के तीन लोगों को पीटकर घायल कर देने का मामला सामने आया है। घटना में डबलु यादव, उनकी पत्नी बबीता देवी एवं पुत्री गमगम कुमारी घायल हो गईं, जिनका प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डॉक्टर दिवाकर सिंह द्वारा किया गया।

अस्पताल में इलाजरत गमगम कुमारी ने बताया कि गांव के ही गनोड़ी पासवान एवं बाटो पासवान अक्सर नशे की हालत में उनके घर के सामने आकर भद्दी-भद्दी गालियां देते थे। बुधवार की दोपहर वह अपनी दादी को भोजन देने दुकान पर गई थीं, तभी दोनों आरोपी नशे में वहां पहुंचे और फिर से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

सूचना मिलने पर जब उनके माता-पिता मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे तो आरोपियों ने अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने अमरपुर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |