Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

हॉस्टल में रह रहे छात्र ने गले में फंदा डाल की आत्महत्या, क्या था कारण

      कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध आत्महत्या से सनसनी: 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित नबाब कॉलोनी के टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल के हॉस्टल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 12वीं (कॉमर्स) के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया और छात्रों के बीच दहशत का माहौल बन गया।

मृत छात्र की पहचान सन्हौला थाना क्षेत्र के मधुवनपुर गांव निवासी अवदेश उर्फ पप्पू के 20 वर्षीय पुत्र आदित्य के रूप में हुई है। वह भागलपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था और अपने छोटे भाई के साथ हॉस्टल में रहता था। बताया जाता है कि घटना के समय उसका छोटा भाई नीचे खेलने गया हुआ था। इसी दौरान आदित्य ने कमरे के अंदर पंखे से फांसी लगा ली।

जब छोटा भाई कमरे में लौटा तो उसे भाई फंदे से लटका मिला। शोर मचाने पर हॉस्टल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को नीचे उतारकर मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से जांच कराई है। सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |