सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार
प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध हुआ बालेश्वर गांधी की ताजपोशी, जदयू संगठन में नई ऊर्जा का संचार![]()
जदयू सांगठनिक निर्वाचन 2026 के तहत शंभुगंज बाजार स्थित प्राइवेट आईटीआई कॉलेज परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय बैठक में संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी में बीएल गांधी को सर्वसम्मति से जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
निर्वाचन कार्यक्रम जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक संतोष सहनी की निगरानी में आयोजित किया गया। वहीं प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी राजकुमार सिंह एवं प्रखंड पर्यवेक्षक नीरज कुमार शर्मा ने शंभुगंज में जदयू के सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया को विधिवत संपन्न कराया। बैठक के दौरान जदयू के वरिष्ठ नेता सुरेश सिंह ने प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए बीएल गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मो. साबिर रजा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने किया।
सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होने के बाद बालेश्वर गांधी को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया गया। जिसके बाद वो भावुक होकर फुट फुट कर रोने लगे। जिसके बाद नवल मंडल व दिनेश मंडल ने उसे संम्भाला। बीएल गांधी कहा की इस पद व कुर्सी को पाने के लिए उन्होंने क्या क्या नही किया। वो जनता की सेवा की रूठे लोगो को किस तरह मनाया वो सिर्फ हम ही जानते है या फिर रूठने वाले लोग।
निर्वाचन की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से नव निर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्थानीय विधायक जयंत राज, पूर्व प्रमुख सुमन कुमार सुमन, पूर्व मुखिया दिनेश मंडल, वरिष्ठ जदयू कार्यकर्ता सुधीर झा, नवल कुमार मंडल, मंटू यादव, मंटू कुमार सिंह, अजय कुमार, विधा वर्मा, हादी रजा, मो. तारक, मो. अतहर, मौ. फैजान, बरुण शर्मा, कंतलाल उर्फ कारू मंडल, कन्हाई चन्द्र दास, धर्मेंद्र मंडल, गुंजन सिंह, नागेश्वर मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपने संबोधन में नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष बीएल गांधी ने कहा कि वे पूर्व की तरह अपना विचार से काम करेगें, पार्टी हित और संगठन की मजबूती को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कार्यकारिणी के विस्तार तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग कार्यकर्ताओं के अनुभव और युवा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा के साथ प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा। उनके नेतृत्व में जदयू संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने कहा की उन्हे नीतीश कुमार पर भरोसा और उम्मीद है। जनता का आर्शीवाद मिलता रहा तो एक दिन वह भी विधान सभा जरूर पहुंचेगें।





