Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

सुलतानगंज प्रखंड अध्यक्ष पद पर सदानंद सिंह निर्विरोध निर्वाचित, नेताओं ने दी बधाई

 कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

सुलतानगंज प्रखंड अध्यक्ष पद पर सदानंद सिंह निर्विरोध निर्वाचित, नेताओं ने दी बधाई

भागलपुर जिले सुलतानगंज में प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव में सदानंद सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। उनके चयन की घोषणा होते ही समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ललित मंडल सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

नेताओं ने विश्वास जताया कि सदानंद सिंह के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहने की बात कही।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |