Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बांस के विवाद ने लिया हिंसक रूप, लोहे की सरिया से हमला ,महिला समेत तीन जख्मी

प्रीतम सुमन APP न्यूज नेटवर्क, बांका बिहार 

बांस के विवाद ने लिया हिंसक रूप, लोहे की सरिया से हमला ,महिला समेत तीन जख्मी, सोने की चेन छीनने का आरोप

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बल्लिकित्ता गांव में मामूली आपसी विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया, जिसमें महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों की पहचान चमकलाल साह, प्रदीप साह तथा उनकी पत्नी पूजा देवी के रूप में हुई है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार अमरपुर रेफरल अस्पताल में कराया गया।

घटना के संबंध में अस्पताल परिसर में मौजूद जख्मी चमकलाल साह ने बताया कि उनके घर में लगा एक बांस का हिस्सा पड़ोसी भोलू साह के घर की ओर चला गया था। इसी बात को लेकर बुधवार सुबह भोलू साह उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि भोलू साह, अक्षय साह, मांगन साह सहित अन्य परिजनों ने मिलकर लोहे की सरिया से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

पीड़ित के अनुसार, शोर सुनकर जब घर के अन्य सदस्य बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपितों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और मारपीट कर जख्मी कर दिया। मारपीट के दौरान भोलू साह पर चमकलाल साह के गले से एक भर की सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद जख्मी पक्ष ने अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |