सुबोध सिंह APP न्यूज क्राईम रिपोर्टर, बांका बिहार
सर्पदंश से महिला की मौत, तांत्रिक के चक्कर में गई जानपरिजनों में मचा कोहराम, ग्रामीणों में शोक
बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के नरौन गांव में गुरुवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय महिला पूनम देवी की मौत हो गई। पूनम देवी, पंकज कुमार सिंह (ट्रक चालक, फरीदाबाद) की पत्नी थीं। जानकारी के मुताबिक पूनम देवी धान खेत देखने बहियार जा रही थीं, तभी रास्ते में विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया।
घर पहुंचने पर परिजनों ने इलाज के बजाय तांत्रिक के पास ले जाकर झाड़-फूंक कराई। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। जब तक परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पूनम देवी के दो पुत्र चिराग, प्रियांशु और एक पुत्री माही हैं। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और शव देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।