कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट ,भागलपुर
बौंसी में मदरसा प्रिंसिपल पर अज्ञात बदमाशों का हमला, छह बार चाकू से वार
बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के बंशीपुर में अज्ञात बदमाशों ने मदरसा प्रिंसिपल पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने उन पर छह बार चाकू से वार किया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल प्रिंसिपल को तत्काल रेफरल अस्पताल बौंसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वर्तमान में उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रिंसिपल बंशीपुर मदरसा में बच्चों को पढ़ाते थे और वहीं पर रहते थे। वे सप्ताह में एक-दो दिन ही अपने घर जो पंचवाड़ा थाना क्षेत्र में है जाया करते थे।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।