Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

चार बच्चे की मां से युवक ने की शादी तो महिला के ससुर ने युवक के चाचा को मार दी गोली

प्रिंस APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट ,बांका बिहार

चार बच्चे की मां ने युवक से की शादी तो महिला के ससुर ने युवक के चाचा को मारी गोली

बांका में सोमवार को चार बच्चों की मां ने एक युवक से शादी रचाई ली। जिसका हरजाना युवक के चाचा को भुगतना पड़ा। जहां महिला के ससुर ने युवक के चाचा अरविंद यादव को गोली मार दिया। 

मामला बांका थाना क्षेत्र के समुखिया पंचायत के पितंगिया गांव का है। इधर जख्मी को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उपचार के बाद जख्मी की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। 

युवक की मां रंजू देवी ने बताया कि  पिंतगिया गांव के कांति यादव के बडे़ पुत्र लालू यादव की पत्नी से मेरे पुत्र संतोष यादव ने सोमवार को शादी कर लिया। जिसके बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और कांति यादव और मेरे पुत्र संतोष यादव के बीच मारपीट होने लगी। 

इस बीच कांति यादव अपने घर से पिस्टल निकाल लिया और बीच बचाव करने गए संतोष यादव के चाचा अरविंद यादव को गोली मार दिया। ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस पदाधिकारी को मामले की जानकारी दी।

 मौके पर पुलिस पहुंची और जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद  अपराधी को पुलिस ने चारों तरफ से घेरकर गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में सोमवार की शाम एसडीपीओ विपिन बिहारी प्रेस वार्ता किया। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस उक्त गांव पहुंची और जख्मी को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद अपराधी कांति यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 

वही कांति यादव के पास से पुलिस ने देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद किया एसडीपीओ ने बताया कि मामले को लेकर अपराधी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस मौके पर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार एसआई मंटू कुमार अमरेंद्र कुमार सुनील कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |