प्रिंस APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट ,बांका बिहार
नेहरू कॉलोनी के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक लड़की की हुई मौत, शव की नहीं हो पाई पहचान
बांका के नेहरू कॉलोनी रेलवे ब्रिज के समीप मंगलवार की शाम 5 बजे देवघर जमालपुर ट्रेन की चपेट में आने से एक लड़की की मौत हो गई। हालांकि शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद बांका थाना के एसआई पवन कुमार सुनील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान को लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ भी किया। लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई।
जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया।