[प्रिंस APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट बांका ,बिहार]
सलैया के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की हुई मौत, परिजनो में मचा कोहराम
अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
बांका के सलैया के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में दूसरा युवक जख्मी हो गया। मृतक युवक की पहचान कुकुरगोड़ा छत्रपाल निवासी उमेश सिंह के पुत्र अशोक सिंह की रूप में हुई। गुरुवार की दोपहर 1 बजे सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों ने बताया कि अशोक सिंह बेलचुर गांव निवासी ईश्वरी दास के साथ पूजा का प्रसाद खाने गेड़ाटीकर गांव बाइक से गया था। घर आने के क्रम में सलैया के पास बाइक असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गई।
जिसमें अशोक सिंह व ईश्वरी दास जख्मी हो गया। सदर अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद अशोक सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि ईश्वरी दास का उपचार किया गया।