सुबोध सिंह APP न्यूज क्राईम रिपोर्टर, भागलपुर
![]() |
उचागांव में विधि विधान के साथ मधुश्रावणी व्रत करती नव विवाहिता अनुपम |
धूमधाम से मनाई जा रही है मधुश्रावणी पर्व, पति की लंबी आयू के लिए नवविवाहिता करती व्रत का अनुष्ठान
मिथिला की पारंपरिक एवं ऐतिहासिक मधुश्रावणी पर्व इन दिनों भागलपुर जिले के सुलतानगंज प्रखंड क्षेत्र के उचागांव सहित अन्य गांवों में धुमधाम से मनाई जा रही है। यह पर्व नवविवाहिता के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान महिलाएं पूजा में भाग लेती है और अपने पति के लंबी उम्र के लिए व्रत करती है। मुख्य रूप से मधुश्रावणी का पर्व मिथिलांचल के मैथिल ब्राह्मणों के घर मनाया जाता है।
![]() |
मधुश्रावणी व्रत का अनुष्ठान करती नवविवाहिता अनुपम |
पर्व के दौरान नव विवाहिता नियम निष्ठा का पालन करती है। यह पर्व 13 दिनों तक मनाई जाती है। इस पर्व में नव विवाहिता के खाने की सामग्री ससुराल पक्ष से आने की प्रथा है। जिसका निर्वहन आज भी किया जाता है। पूजा के दौरान प्रत्येक दिन शिव पार्वती से जुड़ी कहानियां सुनाई जाती है।
नव विवाहिता की टोलियां शाम को अपनी सहेलियों के साथ गांव के फुलवारियों से फूल एवं पत्ते तोड़कर लाती है और सुबह में उन फूलों सहित अन्य पूजन सामग्रियों से माता गौरी एवं नाग नागिन की पूजा करती है। इस पर्व को लेकर नव विवाहितों में खासा उत्साह देखी जा रही है।
उचागांव गांव की नव विवाहिता अनुपम ने बताई कि ये पर्व नव विवाहिता के लिए महत्वपूर्ण पर्व है। जिसे नव विवाहिता पति के लंबी आयु के लिए यह व्रत का अनुष्ठान करती है।