प्रीतम सुमन APP न्यूज रिपोर्टर, अमरपुर बांका
सर्पदंश से एक महिला की स्थिती हुई गंभीर ,प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने किया रेफर
बांका जिले के अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ में घरेलू कार्य करने के दौरान सर्पदंश से एक महिला की स्थिती गंभीर हो गई। आनन-फानन में गृहस्वामी के द्वारा महिला को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर अपुर्व अमन सिंह के द्वारा महिला वार्ड नंबर दस निवासी दुखन दास की पत्नी रीना देवी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिती को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया।
मामले को लेकर अस्पताल में मौजूद महिला के परिजनों ने बताया कि महिला वार्ड नंबर नौ निवासी विनित साह के घर झाड़ू पोंछा लगाने का कार्य करती है। रोजाना की भांति वह मंगलवार की सुबह विनित साह के घर काम पर गई थी।
रसोईघर साफ करने के दौरान रसोईघर में छिपे जहरीले सर्प ने उनके हाथ पर डंक मार दिया। महिला का उपचार कर रहे डॉक्टर ने महिला की स्थिती चिंताजनक बताया है।