Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : किस गांव में नदी में स्नान करने गए युवक की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर

नदी में स्नान करने गए युवक की डुबने से हुई मौत

भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र के बेरायडीह गांव में  नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 18 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है। वह किसान था। परिजनों के अनुसार अमित  नहाने के लिए गांव के पास बहने वाली गंगा नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान जैसे ही उसने डुबकी लगाई, तेज बहाव में बह गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया। 

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। लगभग 30 मिनट की मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। मृतक के पिता विजय शाह दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। 

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसरा है। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |