प्रीतम सुमन APP न्यूज रिपोर्टर, बांका बिहार
शोभानपुर के खबड़ा बांध में डुबने से एक वृद्ध की हुई मौत ,परिजनों में मचा कोहरा
बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के शोभानपुर पंचायत अन्तर्गत खबड़ा बांध में डुबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक शोभानपुर गाँव निवासी रामविलास मंडल (73) वर्ष के थे। मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 20 जूलाई दिन रविवार की दोपहर रामविलास गांव के समीप अवस्थित खबड़ा बहियार अपने खेतों की ओर जाने की बात कहकर घर से निकल गया। देर रात्री तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उनकी खोजबीन किया लेकिन वृद्ध का कहीं पता नहीं चल पाया।
सोमवार को परिजन ग्रामीणों के साथ खबड़ा बांध पर जाकर पानी में लापता वृद्ध की खोजबीन किया लेकिन बांध में अत्यधिक पानी रहने की वजह से वृद्ध को ढुंढने में परिजनो को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की पहल पर बांध का एक हिस्सा को काट दिया गया ताकि बांध की पानी का जलस्तर कम हो सके। जलस्तर कम होते ही परिजन ग्रामीणों की मदद से पानी में वृद्ध को खोजने लगे। थोड़ी देर के बाद बांध की पानी से वृद्ध के शव को बाहर निकाल लिया गया।
आनन-फानन में परिजन वृद्ध को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लेकर आये जहां अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सुनील कुमार चौधरी ने वृद्ध को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत का सुचना मिलते ही मृतक की पत्नी रीता देवी समेत अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल देखा गया। मृतक के परिजन वृद्ध के शव को थाने पर लेकर आये जहाँ पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।
घटना की सुचना मिलते ही पंचायत के मुखिया पति जयराम यादव उपमुखिया सुनील कुमार, पंसस नारायण कापरी, पैक्स अध्यक्ष सुनील यादव मृतक के आवास पर पहुँच कर घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए मृतक के परिजनो को आपदा के तहत हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मृतक काफी मृदुल स्वभाव का व्यक्ति था। मृतक को दो पुत्री एवं एक पुत्र है।
मृतक ने अपने जीवन काल के दौरान अपनी पुत्री फुलकुमारी तथा सविता कुमारी का विवाह कर दिया था जबकि मृतक का पुत्र राजेश कुमार अपने पिता के कामो पर हाथ बंटाते थे। घटना के बाद मृतक के मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गई है।