प्रिंस APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट ,बांका बिहार
बांका में तेज रफ्तार कहर ने महिला की ली जान,परिजनों ने मचा कोहराम
बांका में तेज रफ्तार ट्रक की कहर ने एक महिला की जान ले ली। मंगलवार की सुबह एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया।जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतिका की पहचान हसिया बेलहर निवासी मंजू देवी के रूप में हुई।
दुर्घटना शहर के बांका गेस्ट हाउस के पास हुई जहां सुबह के समय मंजू देवी अपने पति के साथ बाइक से बांका बाजार जा रही थी। इस दौरान बांका गेस्ट हाउस के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें महिला ट्रक के नीचे आ गई और ट्रक चालक ने महिला को कुचल दिया।
वही इस घटना में मृतका महिला के पति भी जख्मी हो गए घटना के बाद आक्रोशित परिजन व स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजवाया।
वहीं चालक को गिरफ्तार किया गया बताते चले की बांका शहर में गैस सिलेंडर की वहां 24 घंटा गुजराती रहती है और ट्रैकों की रफ्तार काफी तेज रहती है जिससे दुर्घटना होने की आशंका हमेशा बनी रहती है