Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बाथ गांव के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से सेवा निवृत हो चुके अरविन्द सिंह का निधन, ग्रामीणो ने जताया शोक

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राईम रिपोर्टर, भागलपुर

सेवा निवृत्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का निधन ग्रामीणों ने जताया शोक

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बाथ गांव के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पद से सेवा निवृत्त हुए अरविंद कुमार सिंह पिता स्वर्गीय राधे सिंह का निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर सुनते ही ग्रामीणों में शोक की लहर छा गया। बताया जा रहा है कि अरविंद कुमार सिंह शंभूगंज के बेसिक विद्यालय में काफी दिनों तक नियुक्त थे। जिसके बाद उनका पदोन्नति प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर होने के बाद वह गया में नियुक्त थे। 

जो कि पिछले वर्ष से सेवा निवृत हुए थे। इसके बाद उनकी तबीयत खराब चल रही थी। जहां पटना में ही इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी व तीन पुत्री को छोड़ गए। जहां पटना से उनका पार्थिव शरीर को पैत्रीक गांव बाथ लाया गया। जहां देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। 

घटना को लेकर गांव के ही मणिकांत सिंह ,सुबोध सिंह, रुद्र नारायण सिंह,अनिल सिंह,अंजनी सिंह, वरुण कुमार, राजेश कुमार ,अंबुज सिंह , संतोष सिंह, पप्पू सिंह अवधेश सिंह आदि ने शोक व्यक्त करते हुए कहा की बाथ गांव के ग्रामीणों ने एक अच्छे व्यक्तित्व के धनी लोगों को खो दिया। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |