सुबोध सिंह APP न्यूज क्राईम रिपोर्टर ,बांका बिहार
वोट बचाओं-लोकतंत्र बचाओं को ले जिलाध्यक्ष पहुंची शंभूगंज
वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ के नारे के साथ राजद के वरिष्ठ नेता के निर्देश पर राष्ट्रीय जनता दल की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष कंचन कुमारी मंडल शनिवार को अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के शंभूगंज प्रखंड के एक दर्जन गांव पहुंची।
जहां हर एक महिलाओं की आवाज को बुलंद करते हुए भाजपा व जदयू पर निशाना साधा। महिला जिला अध्यक्ष कंचन कुमारी मंडल ने कहा कि वर्तमान सरकार अब लोकतंत्र की हत्या करने में जुटी है। जिसमें निर्वाचन आयोग अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।
दरअसल, वर्तमान सरकार आगामी चुनाव में हार की डर से वोटरों को मतदाता सूची से हटाने में जुटी है। इसको सफल बनाने में निर्वाचन आयोग साथ दे रही है और सही मतदाता को मतदाता सूची से हटाया जा रहा है। जिसे राजद कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
जिला अध्यक्ष कंचन कुमारी मंडल ने महिलाओं को एकजुट करते हुए कहा कि अब महिलाएं वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ के नारा लेकर समृद्ध समाज के गठन के लिए एक बेहतर प्रतिनिधित्व करने वाली राजद के हाथों बिहार सौपने का काम करेगी।