Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

शादी की खुशी गम में बदली, खाना बनाने के दौरान आंधी बारिस और वज्रपात,एक की मौत तीन जख्मी

माखन सिंह APP न्यूज बौंसी बांका (बिहार)

शादी की खुशी गम में बदली, खाना बनाने के दौरान आंधी बारिस और वज्रपात,एक की मौत तीन जख्मी

बांका जिले के बौंसी प्रखंड क्षेत्र के गंगटी मैदानडीह गांव में बारिश आफत बनकर आई जब बुधवार शाम करीब 7 बजे के बाद बज्रपात की चपेट में आने से 26 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए। मृतक की पहचान डुमरिया गांव निवासी विजय मरांडी के रूप में हुई है। बताया गया कि गंगटी के मैदानडीह टोला समीप सभी लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

इसी दौरान तेज आंधी तूफान के बीच वज्रपात हुई और विजय मरांडी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जख्मी गंगटी निवासी राजकुमार हांसदा पिता सीताराम हंसदा, रतनसार निवासी बबलू किस्कू, धेनुकट्टा झारखंड निवासी प्रेम लाल सोरेन के रूप में हुई है। आनन फानन में परिजनों ने सभी को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक डॉ अर्चना कुमारी ने विजय मरांडी को मृत घोषित कर दिया। जबकि सभी जख्मी का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए जख्मी राजकुमार हांसदा को बांका रेफर कर दिया गया। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस रेफरल अस्पताल पहुंची। जहां पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक विजय मरांडी 22 वर्ष पिता चुन्नीलाल मरांडी पत्नी मैरी मुरमुर घर डुमरिया और अन्य जख्मी यह लोग डुमरिया से गंगटी बारात में आए हुए थे और आदिवासी के सभ्यता के अनुसार शादी में सभी लोग कहीं पर खाना बना रहे थे उसी समय ठनका गिरा जिसमे विजय मरांडी की मौत हो गई और तीन लोग जख्मी हो गए। 

जख्मी में राजकुमार पिता सीताराम डुमरीया को रेफर कर दिया गया दूसरा प्रेम सोरेन पिता विष्णु सोरेन गंगटी तीसरा बबलू किस्कू पिता मंगल किस्कू रतनसार है। जेम मुर्मू की शादी थी। जिसमें यह लोग शामिल थे।मृतक का एक बेटी मेरी मुर्मू 4 वर्ष और एक बच्चा मां के पेट में है। यह बोलकर लोग परेशान है। जानकारी हो कि  विजय  मरांडी पिता नेपाल मरांडी मां डुमरी देवी यह अपने घर का मंझला लड़का था मृतक तीन भाई थे मृतक का घर कानीमोड़ है। गांव में भी शादी के माहौल गम में बदल गए।

जानकारी होगी चिरीग गिरने से 18 वर्ष के वियल  मरांडी पिता नेपाल मरांडी मां डुमरी देवी यह अपने घर का मंझला लड़का था मृतक तीन भाई थे मृतक का घर कानी मोर बंधुवाकुराव  थाना है वियल मरांडी के परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |