प्रिंस APP न्यूज ,ब्यूरो रिपोर्ट बांका (बिहार)
प्रभारी डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना
बांका में वोट फॉर अर्थ, वोट फॉर डेमोक्रेसी थीम पर चल रहे त्रिदिवसीय स्वीप जागरूकता अभियान के तहत समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रथ को प्रभारी जिला पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेगा।इस मौके पर जिला स्तर पर रंगोली प्रतियोगिता और मेहंदी डिज़ाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया।
प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया। इससे प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ा।कार्यक्रम में शपथ-ग्रहण समारोह भी हुआ। इसमें लोगों को मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। सभी ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करने की शपथ ली।अभियान के तहत बांका जिले के सभी प्रखंडों में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें साइकिल रैली, रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी डिज़ाइन और मतदाता शपथ जैसे आयोजन शामिल रहे।
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य मतदाता जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना भी था।इन आयोजनों में जीविका समूह की महिलाएं, सेविकाएं और महिला पर्यवेक्षिकाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। उन्होंने स्थानीय लोगों को मतदान के अधिकार और उसकी अहमियत के बारे में बताया।