Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

किस शहर में पहुंचा राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी का सदस्यता रथ, सरकार पर बोला हमला

प्रिंस APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट बांका (बिहार)

राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी का सदस्यता रथ पहुंचा बांका, सरकार पर बोला हमला

राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सहनी ने रविवार को बांका जिले में सदस्यता अभियान चलाया। 'रथ चला गांव की ओर' कार्यक्रम के तहत अमरपुर, बांका, कटोरिया, बेलहर और धौरैया विधानसभा क्षेत्रों में संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि यह सरकार जनता का शोषण कर रही है। 2025 के विधानसभा चुनाव में इसे उखाड़ फेंकना होगा।उपेंद्र सहनी ने कहा कि अगर राजपा की सरकार बनी तो पूरे बिहार में चौमुखी विकास होगा। 

पार्टी के बिहार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि सरकार बनने पर उपेंद्र सहनी मुख्यमंत्री बनेंगे। साथ ही चार उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। इनमें मोहम्मद नेजामुद्दीन शाह, लालू प्रसाद यादव, ममता कुमारी सिंह और जय मंगल राम शामिल होंगे।इस मौके पर बांका जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष लालमोहन यादव, बांका प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा, रामप्रवेश मंडल, रविंद्र मंडल, धनंजय यादव

राजेश रजक, मोहम्मद जमाल, निशार आलम, संजय महतो, सुनील कुमार सिंह निषाद, खुशबू श्रीवास्तव, संतोष मालाकार, मिथुन कुमार सिंह निषाद, पृथ्वी सदा, मोतीलाल शर्मा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मानिकचंद सहनी और श्रवण पासवान मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |