Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वृक्षारोपण कर बीडीओ सीओ व थानाध्यक्ष क्या बोले , देखिए रिपोर्ट

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार)

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारेपण कर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प 

शंभूगंज प्रखंड के थाना, प्रखंड व विभिन्न स्कूलों में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वही शंभूगंज उच्च विधालय परिसर में बीडीओ प्रीति कुमारी, सीओ जुगनू रानी,एमओ भुपेन्द्र सिंह, प्रभारी प्रधानाचार्य अवनीश कुमार चौधरी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न प्रजातीयो का वृक्षारोपन कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। 

वृक्षारोपण कर बीडीओ प्रीति कुमारी ने कहा की इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को संरक्षित करना था, बल्कि छात्रों के भीतर प्रकृति के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करना रहा। वही सीओ जुगनू रानी ने कहा कि बदलते जलवायु परिवर्तन के इस दौर में हमें प्रकृति के संरक्षण की ओर गंभीरता से कदम बढ़ाने होंगे। पेड़-पौधे लगाना न केवल आज की आवश्यकता है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का भी माध्यम है। वही एमओ सह प्रभारी बीईओ भुपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रकृति हमारी मां के समान है और इसकी देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का प्राथमिक कर्तव्य है। 

इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य अवनीश कुमार चौधरी ने इस मौके पर बच्चों को पर्यावरण के महत्व को लेकर जागरूक किया और बताया कि कैसे छोटे-छोटे प्रयासों से हम धरती को हरा-भरा और जीवंत बना सकते हैं। पौधारोपण के साथ-साथ सभी ने यह संकल्प लिया कि वे अपने आसपास सफाई बनाए रखेंगे, अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे और प्लास्टिक का प्रयोग कम करेंगे। वही विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शंभूगंज थाना परिसर में भी विभिन्न प्रजाति के पौधारोपण किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, ग्लोबल वॉर्मिंग, जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं आज हमारे अस्तित्व को चुनौती दे रही हैं। 

ऐसे में जरूरी है कि हम सिर्फ बातें न करें, बल्कि वृक्ष लगाकर बदलाव लाएं। इस पर्यावरण दिवस पर हर नागरिक को वृक्ष लगाना चाहिए। क्योकि पेड़ हमारे सबसे बड़े जीवनदाता हैं। वही अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने कहा की वृक्ष हमें ऑक्सीजन देते हैं, प्रदूषण कम करते हैं और तापमान नियंत्रित करते हैं। हर साल प्रति व्यक्ति कम से कम 5 वृक्ष लगाना और उनकी देखभाल करना धरती के लिए एक अनमोल तोहफा होगा। उन्होंने कहा की पर्यावरण दिवस के मौके पर लोग वृक्ष तो लगा देते हैं ,लेकिन अगले दिन उन्हें भूल जाते हैं।

 ऐसे में वृक्ष लगाने वाले लोगो को अपने लगाएं पौधे की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जहां शंभूगंज थाना में विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष लगाने के बाद थाना के पदाधिकारी ने पर्यावरण बचाने का भी संकल्प लिया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |