सुबोध सिंह APP न्यूज, क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार)
हरिवंशपुर गांव में फसल में बकरी जाने पर उत्पन्न विवाद में हुआ था मारपीट, इलाज के क्रम में जख्मी की हुई मौत
बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर तिलडीहा गांव में सब्जी के फसल में बकरी जाने का विरोध करने पर उत्पन्न विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर गाली गलौज और मारपीट हुई थी। इस घटना में एक पक्ष के अलका देवी पति सुभाष तांती और उसका ससुर सहदेव तांती गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जबकि दूसरा पक्ष के वंदना देवी पति प्रमोद तांती जख्मी हो गई थी।
घटना के बाद गंभीर रूप से जख्मी सहदेव तांती को इलाज के लिए शंभूगंज सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया था। इस दौरान घटना के 24 वें दिन जख्मी वृद्ध सहदेव तांती का घर पर ही इलाज के क्रम में मौत हो गई।
घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर तिलडीहा गांव में 12 मई 2025 को ही सुभाष तांती पिता सहदेव तांती के सब्जी के फसल में बकरी जाने का विरोध करने पर दो पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई थी।
जिसमें अलका देवी और उसका ससुर सहदेव तांती गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिसका इलाज शंभूगंज सीएचसी में कराया गया था। हालांकि घटना को लेकर एक पक्ष के अलका देवी तो दूसरे पक्ष के प्रमोद तांती ने शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना के दूसरे ही दिन एक दूसरे के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया था।
इसी बीच अस्पताल से प्राथमिक उपचार करने के बाद वृद्ध सहदेव तांती को अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया था। जहां इलाज के क्रम में ही उसके घर में सहदेव तांती का घटना के 24 वें दिन उसकी मौत हो गई।
जहां घटना के बाद सूचना पर शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक सहदेव तांती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। मृतक के परिजनो ने बताया की सहदेव तांती के साथ बेरहमी से मारपीट किया गया था। जख्मी होने के बाद उसका इलाज चल ही रहा था।