सुबोध सिंह APP न्यूज, क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार);
तीन बच्चे की मां पति को छोड़कर प्रेमी से शादी करने की जिद पर दी धरना तो प्रेमी व उसके भाई ने मार पीट कर किया बाहर
बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के करसोप गांव में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी के घर दस्तक देकर शादी करने की जिद पर धरना पर बैठ गई। इसके बाद महिला के प्रेमी और उसके भाई ने गाली गलौज और मारपीट करते हुए धरना पर बैठी महिला को घर से बाहर कर दिया। जिसे देखने के लिए वहा ग्रामीणो की भीड़ लग गई। घटना के बाद सूचना पर पहुंची शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने समझा बुझाकर मामले को शांन्त कर महिला और उसके प्रेमी को शंभूगंज थाना पर बुलाया है।
ताकि मामले का समाधान किया जा सके। जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के करसोप गांव के धर्मेन्द्र ठाकुर के पुत्र नवल ठाकुर की शादी भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र के अंबा गांव में 10 वर्ष पूर्व ही हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। जहां शादी के बाद तीन संतान को जन्म दिया।
इसी बीच नवल ठाकुर मजदूरी करने अपने पत्नी के साथ दिल्ली चले गए। इस दौरान दिल्ली में ही परोस के रिश्ते में भांजे लगने वाले रूपेश ठाकुर भी रह रहे थे। जिससे मुलाकात हुई। जहां रूपेश ठाकुर का करसोप गांव में ही पप्पू ठाकुर के घर ननिहाल था। जिससे महिला सोनी देवी और रूपेश ठाकुर के बीच नजदीकी बढ़ गई।
नजदीकी बढ़ाने के साथ महिला सोनी देवी को रूपेश ठाकुर से प्रेम प्रसंग हो गया। जिसके बाद वह भाग कर करसोप गांव पहुंच गए। इसके बाद सोनी देवी के पति नवल ठाकुर फिर उसे दिल्ली लेकर चले गए। किंतु प्रेम लीला में मगन महिला सोनी देवी भला दिल्ली में कहां रहने वाली थी।
वह फिर भाग कर करसोप गांव आ गई। इसके बाद फिर गांव पहुंचे महिला के पति नवल ठाकुर ने उसे रखने से ही इंनकार कर दिया। इस घटना के बाद महिला सोनी देवी अपने तीन संतान रहते हुए करसोप में ही अपने ननिहाल पप्पु ठाकुर के घर आए उसके प्रेमी रूपेश ठाकुर से शादी करने की जिद पर महिला सोनी देवी उसके घर पहुंच कर धरने पर बैठ गए।
इसके बाद प्रेमी रूपेश ठाकुर और उसके भाई अभिषेक ठाकुर ने महिला सोनी देवी को गाली गलौज और मारपीट करते हुए घर से बाहर कर दिया। जिसके बाद घटना की जानकारी शंभूगंज थाना को मिलते ही थाना के पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले को शांत कराकर महिला सोनी देवी और उसके प्रेमी को थाना बुलाया। वहीं महिला के पति नवल ठाकुर ने बताया कि उसकी पत्नी रूपेश ठाकुर से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कई बार वो उसके साथ पूर्व में भी भाग चुकी है।
जिसके कारण वह अब अपनी पत्नी को नहीं रख सकते हैं। जबकि ग्रामीण महिला सोनी देवी के मांगो पर उसकी शादी उसके प्रेमी रूपेश ठाकुर से कराने की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह है कि इस मामले में शंभूगंज थाना के पुलिस प्रशासन आगे क्या कदम उठाती है।