कुणाल शेखर APP न्यूज, क्राईम रिपोर्टर भागलपुर
टोटो और ऑटो की टक्कर, 11 वर्षीय मासूम प्रिंस की अस्पताल में हुई मौत
बांका जिले के बौसी थाना क्षेत्र में टोटो और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में 11 साल के एक मासूम बच्चे की जान चली गई।
घटना बौसी थाना के समीप की है। जहां प्रिंस कुमार नामक बच्चा अपने माता-पिता के साथ टोटो पर सवार होकर नानी घर से भोज खाकर लौट रहा था।
तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ऑटो ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे बौंसी रेफरल अस्पताल पहुंचाया।
जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान प्रिंस की मौत हो गई।