Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ससुराल में नवजात शिशु को छोड़कर लापता विवाहिता तीन दिन बाद पहुंची थाना, जांच में जुटी पुलिस

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार)

ससुराल से लापता विवाहिता तीन दिन बाद पहुंची थाना

बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के बरौथा गांव से लापता विवाहिता तीन दिन बाद शंभूगंज थाना पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बता दे कि शंभूगंज थाना क्षेत्र के बरौथा गांव के लालू यादव के पुत्र शिवम कुमार ने गांव के ही युवती बुलबुल कुमारी पिता कारू यादव से प्रेम प्रसंग में शादी कर लिया था। जिसके बाद एक पुत्र को जन्म दिया था। इस दौरान शिवम कुमार के माता-पिता विवाहिता को अपनाने से साफ इंनकार कर दिया था। 

जिसके बाद सामाजिक पहल पर फिर बुलबुल कुमारी को उसके ससुराल वालों ने अपने घर में प्रवेश करने की इजाजत दी। जहां ससुराल में नवजात शिशु को लेकर दस दिन भी नहीं रही थी कि रात्रि में ही नवजात शिशु को छोड़कर अचानक घर से लापता हो गई। घटना के बाद बुलबुल कुमारी के मां  पिंकी देवी और पिता करू यादव को जब इसकी जानकारी हुई तो शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही पुत्री की हत्या कर शव गायब कर देने का आरोप लगाया था। 

जिसके बाद बुलबुल कुमारी के पति शिवम कुमार भी अपने मां और नवजात शिशु को लेकर शंभूगंज थाना पहुंचे थे। जहां उन्होंने बुलबुल कुमारी के बारे में बताया कि रात्रि में ही वह घर से भाग गई है। इसके बाद शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी गंभीरता के साथ जांच पड़ताल ही कर रही थी कि शुक्रवार को अचानक लापता विवाहिता बुलबुल कुमारी शंभूगंज थाना पर पहुंच गई। जहां उन्होंने बताई कि उसक हीे ससुराल में सास और पति के द्वारा प्रताड़ित करते हुए मारपीट कर घर से भगा दिया था। 

इधर शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा ससुराल के सदस्यो पर आरोप लगाने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |