सुबोध सिंह APP न्यूज क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार)
अज्ञात तरीके से घर में लगी आग, लाखो की सम्पत्ति जलकर राख
बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत अंतर्गत ललवामोड़ गांव में आग लगने से एक घर की सारी संपत्ति जलकर राख हो गई। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल चुका है। आग लगने की जानकारी भी अंचल प्रशासन को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत अंतर्गत ललवामोड़ गांव में वार्ड संख्या 14 के निवासी महेंद्र मांझी के घर में गुरुवार की रात अज्ञात तरीके से आग लग गई। आग इतना भीषण था कि देखते ही देखते पूरे घर को आग ने अपने आगोश में ले लिया।
इस दौरान महेंद्र मांझी के घर में रखे कपड़ा, बर्तन ,अनाज आदि घरेलू सामग्री जलकर बर्बाद हो गई। गणिमत कहे कि आग लगने के बाद घर के अंदर सोए महेंद्र मांझी और उसका परिवार के सभी सदस्य बाल बाल बच गए। आग लगने की शोर पर दौड़े ग्रामीणों के घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई गई। इस आग से तकरीबन एक लाख की क्षति होने का अनुमान लगाया गया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत के मुखिया अंकित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और अग्नि पीडित परिवारों से मिलकर हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध करवाने का अशासन दिया। जिसके बाद घटना की जानकारी भी अंचल प्रशासन को दे दी गई। इधर शंभूगंज सीओ जुगनू रानी ने बताई की घटनास्थल पर हल्का कर्मचारी को आग से हुई क्षति का जायजा लेने के लिए भेज दिया गया है।
रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जाएगी।