Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने बारातियो के लिए किस योजना का किया डिमांड

सुबोध सिंह APP न्यूज, क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार)

महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने किया हर वार्ड में विवाह भवन निर्माण कार्य कराने की मांग

बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड के परमानंदपुर क्लस्टर के अंतर्गत अन्नपूर्णा जीविका संकुल संघ के छत्रहार पंचायत अंतर्गत सतगुरु जीविका महिला ग्राम संगठन छत्रहार गांव एवं रामचुआ पंचायत अनर्गत जय भारत जीविका महिला ग्राम संगठन के द्वारा खौजरी गांव में मंगलवार को महिला संवाद का आयोजन किया गया। महिला संवाद कार्यक्रम में सैकड़ों से ज्यादा महिला एवं पुरुष शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना जैसे कन्या उत्थान योजना, हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, 

बाल विवाह रोकथाम, दहेज उन्मूलन, पोशाक योजना, साइकिल योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, महिला आरक्षण योजना, महिला सशक्तिकरण योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध में वीडियो एवं लिफलेट के द्वारा सभी उपस्थित लोगों को बताया एवं समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान जीविका के बीपीएम राजीव कुमार राय, 

सीसी हिमांशु कुमार, पिंटू कुमार,  संकुल संघ फेसिलेटर अजय कुमार यादव , सीएनआर पी क्रांति देवी, एमबीके सविता देवी,  बीके  जनकनंदिनी, अध्यक्ष वीणा देवी, सचिव रंजीता देवी, सीएम रेणु देवी, प्रीति देवी, सपना कुमारी, रुक्मिणी देवी,विभा देवी, रुपम देवी, बीके श्वेता कुमारी,  सहित  अन्य सभी कैडर के द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया। 

जहां महिला संवाद कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने गांव के हर वार्ड में शादी समारोह में बारात के ठहराने के लिए विवाह भवन बनाने की मांग की। महिलाओं ने कहा की अमीर लोग तो अपने पुत्री की शादी होटलों से कर लेते है। किन्तु गरीब तब के लोगो को सड़क पर बारात रखना पड़ता है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि हर गांव के वार्ड में विवाह भवन का निर्माण कराया जाए। उसके अलावे भी गांव की और पंचायत की कई समस्याओं को महिला संवाद कार्यक्रम में रखा गया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |