Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बकरी ने करा दिया द्वंद युद्ध, जख्मी होकर तीन लोग पहुंचे इलाज कराने अस्पताल

सुबोध सिंह APP न्यूज, क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार)

हरिवंशपुर गांव में बकरी ने करा दिया द्वंद युद्ध, तीन जख्मी

बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव में सब्जी के फसल में बकरी जाने का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष के अलका देवी और उसका ससुर सहदेव तांती जख्मी हो गया तो दुसरे पक्ष के बंदना देवी पति प्रमोद तांती जख्मी हो गई। घटना के बाद जख्मी दोनों पक्ष के लोगों को इलाज के लिए परिजनों ने शंभूगंज सीएचसी में भर्ती कराया है। 

जानकारी के अनुसार शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव में सुभाष तांती अपने खेत में सब्जी का फसल लगाया था। जहां नित्य दिन प्रमोद तांती का बकरी खुलकर सब्जी के फसल में चली जाती थी और सब्जी की फसल को बर्बाद कर देता था। इस दौरान जब सोमवार की शाम में बकरी खुलकर सुभाष तांती के सब्जी के फसल में चली गई तो सुभाष तांती की पत्नी अलका देवी ने विरोध किया। जिससे दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज होते होते मारपीट शुरू हो गई। 

इस घटना में एक पक्ष के अलका देवी और उसका ससुर सहदेव तांती जख्मी हो गया। तो दूसरा पक्ष के वंदना देवी पति प्रमोद तांती जख्मी हो गई। घटना के बाद दोनों के परिजनों ने जख्मी को लेकर शंभूगंज थाना पहुंचे। जहां थाना के पुलिस पदाधिकारी ने जख्मी तीनों को इलाज के लिए शंभूगंज सीएचसी भेज दिया। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

इधर शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |