प्रिंस APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट बांका (बिहार)
बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
नगर भाजपा कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता नगर भाजपा अध्यक्ष विकास चौरसिया ने की। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और बांका विधायक रामनारायण मंडल रहे। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार कार्यकर्ताओं की मेहनत से चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हुआ है। रामनारायण मंडल ने कहा, विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बूथ स्तर पर तैयारी जरूरी है। कार्यकर्ता बूथ इकाई को मजबूत करें। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लाभुकों तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा, हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की टोली बनाएं। आमजन से मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों को बताएं। सेना के पराक्रम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाएं। पूर्व मंत्री ने कहा, चुनाव जीतने का मंत्र है—बूथ जीतना।
कार्यकर्ता अपनी सक्रियता बढ़ाएं। नगर के सभी बूथों को मजबूत करें। बैठक में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अजय दास, सुरेश चौधरी, सुनील चटर्जी, मुकेश सिंहा, कमल घोष, मनमोहन दास, पंकज घोष, उज्ज्वल सिन्हा, डॉली गुप्ता, भारती ठाकुर, रेखा बर्मा, संगीता देवी, शिबू सिंह, सौरभ झा, उत्तम राय
पंकज दास, माधव मंडल, नकुल साह, डॉ. दिनेश झा, शैलेंद्र सिंह, कृष्णानंद रजक और नवनीत कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।