Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : 1 लाख के चेक पर फर्जीवारा करने वाला शातिर युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

सुबोध सिंह APP न्यूज, क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार)

एक लाख के दिए चेक पर शातिर युवक ने एक्कीस लाख लिखकर विकास राशि कर ली थी निकासी, गिरफ्तार

बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत में विकास योजना मद की कार्य किए जाने के बाद संवेदक को दिए गए एक लाख का चेक पर शातिर ने 21 लाख लिखकर विकास राशि निकासी करने वाला शातिर आरोपी को पुलिस ने भागलपुर के बदलूचक गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में ही शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत में नल जल योजना का निर्माण कार्य तत्कालीन मुखिया अनिल ठाकुर और पंचायत सचिव वासुदेव राम के द्वारा कराया गया था। 

जिसके संवेदक को एक लाख रूपया का चेक दिया गया था। जिसके बाद उस चेक पर एक लाख की जगह 21 लाख लिखकर निरंजन यादव पिता जयनारायण यादव के द्वारा भागलपुर के ही एक बैंक में चेक को जमा कर राशि की निकासी कर लिया था। जब तत्कालीन मुखिया और पंचायत सचिव ने बचत खाता बैंक जाकर अपडेट कराया तो पता चला कि उसके खाते से एक लाख नहीं बल्कि 21 लाख की राशि निकासी कर ली गई है। जिसके बाद पहले तो निकासी की गई राशि को बैंक में वापस कर देने को लेकर कहा गया। 

किन्तू जब राशि की वापसी नही की गई तो ततकालीन बीडीओ सुरेन्द्र प्रसाद ने पंचायत सचिव व मुखिया को घटना को लेकर केस दर्ज करने का निर्देश दिया।  जिसके बाद पंचायत सचिव वासुदेव राम पिता लक्ष्मण राम शंभूगंज थाना में इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया था।‌ 

जिसके बाद शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने अनुसंधान करते हुए इस कांड के शातिर आरोपी निरंजन यादव पिता जयनारायण यादव को भागलपुर जिले के बदलूचक गांव से गिरफ्तार कर लिया। 

जिसे फिर शंभूगंज थाना लाया गया। इसके बाद मेडिकल जांच कराकर न्यायिक हिरासत में से बांका जेल भेज दिया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |