सुबोध सिंह, डेस्क रिपोर्ट बांका ,(बिहार) :
जिले के शंभूगंज थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक पंकज शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने किया। जहां विदाई समारोह में थाना के पुलिस पदाधिकारीयो व पुलिस बल के जवान शॉल ओढ़ाकर माला पहनाकर विदाई दी। इस मौके पर वहा उपस्थित सभी पदाधिकारी व पुलिस कर्मी भावुक हो गए। शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने रिटायर्ड अनि पंकज शर्मा को भावभीनी विदाई दी।
रिटायर होने तक दरोगा पंकज ने नही लगने दिया वर्दी पर दाग
थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने रिटायर्ड पदाधिकारी को छाता, धार्मिक पुस्तक, चादर देकर विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वही अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने कहा कि पंकज शर्मा का कार्यकाल सराहनीय रहा। कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी के रूप में इन्हें याद किया जाएगा। इन्हें जो भी जिम्मेवारी दी गई, उसे पूरी ईमानदारी से किया। रिटायर्ड होने के एक दिन पहले तक इन्होंने ड्यूटी की। कभी-भी वर्दी पर दाग लगने नहीं दिया। यह सभी के लिए गर्व की बात है। कुंदन कुमार के संबोधन से रिटायर्ड कर्मी पंकज शर्मा की आंखे छलक आई। श्री पंकज शर्मा भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मोतीचक गांव के निवासी हैं।
दरोगा को फुल माला पहनाकर व बुके देकर दी विदाई
विदाई समारोह के मौके पर थाने के अन्य पदाधिकारी और कर्मियों ने फुल माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ दकरे विदा किया। इस दौरान सेवा निवृत हुए दरोगा पंकज शर्मा ने भावुक हो गए। वो अपनी आंख से आंशु की धारा नही रोक सके। उन्होंने भावुक होकर कहा कि नियुक्ति और सेवानिवृति नौकरी का एक अंग है। तय अवधि तक सेवा में रहने के बाद हर व्यक्ति को सेवानिवृत होना पड़ता है। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को हमेशा अच्छी तरह से निभाया है।
घर निकलते वक्त फुल बरसाकर दी लोगो ने दी विदाई
जाते वक्त सभी पुलिस पदाधिकारी से गले मिलकर माहौल को और भावुक बना दिया। थाना से बाहर निकलकर घर की ओर प्रस्थान करने के दौरान सड़क पर खड़े स्थानीय लोगों ने फूल की बारिश कर उन्हें विदा किया।