पीयूष कुमार APP न्यूज रजौन ,(बांका):
बांका जिले ढाकामोड़ निवासी संजय प्रसाद यादव को झारखंड राज्य के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से राजद कार्यकर्ताओं मे खुशी का माहौल है। राजद कार्यकर्ताओं ने रजौन राजद कार्यालय मे मिठाई बांटकर एवं एक दूसरे को अबीर लगाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार के लाल संजय प्रसाद यादव पर हम सभी को गर्व है।
संजय के मंत्रीमंडल में शामिल होने से बिहार में राजद होगा मजबुत
गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव को झारखंड मंत्रिमंडल में शामिल झारखंड के साथ-साथ बिहार की भी स्थिति मजबूत होगी। बधाई देने वालों में विधायक प्रतिनिधि सुभाष चंद्र यादव, पूर्व मुखिया जवाहर यादव, अरविंद यादव, अवधेश यादव, डॉ अजय यादव, निलेश प्रसाद,संजय यादव, प्रिया रंजन रविदास, राजेश यादव, दयानंद दास अंबिका सिंह, छतीश यादव ,सुरेश यादव, बिहार मंडल, संजय यादव सहित कई कार्यकर्ताओं के नाम शामिल है।