Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज भागलपुर : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री के उपलब्धि को बताकर चलाया सदस्यता अभियान

डबलू कुमार APP न्यूज भागलपुर (बिहार); 

सदस्यता अभियान चलाते राजद नेता

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के उपलब्धि के बारे में लोगों को बताया, 

विधान सभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनने का दावा

भागलपुर सुलतानगंज के कृष्णानंद हाई स्कूल के समीप शिविर लगाकर राजद के कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाया. इस अभियान का जिला राजद अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव के नेतृत्व चलाया गया। कार्यक्रम का संचालन राजद के जिला महासचिव शिशिर कुमार सिंह ने किया। इस दौरान राजद के जिला अध्यक्ष सहित वरिष्ठ  कार्यकर्ताओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 17 माह के शासनकाल का उपलब्धि के बारे में लोगों को बताया।

नेताओं ने कहा आगामी चुनाव में बनेगी महागठबंधन की सरकार

 कहा कि आनेवाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनना तय है। सरकार बनते ही गरीब परिवारों के खाते में 2500 सौ रुपये देने का धोषणा पूरा किया जायेगा। इस दौरान राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजीत कुमार,रामचंद्र चौधरी, विशाल कुमार, विक्की कुमार, मो मेराज, विश्वजीत कुमार,मो बबलू सिद्दीकी, विवेकानंद यादव, रोहित यादव, सकलदेव यादव, धर्मेंद्र यादव, बासुकी यादव , मो मंजूर, गुड्डू पोद्दार, शंभू मंडल, ललन यादव , चन्द्रशेखर शाह , अबोध यादव, अनिरुद्ध यादव, उमेश यादव, साधारण यादव सहित इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |