भागलपुर तेजस्वी यादव का कार्यक्रम कई मायने मे ऐतिहासिक रहा। तेजस्वी यादव ने नेता कार्यकर्ताओं को 2025 का विधानसभा चुनाव जीतने का मूलमंत्र दे दिया। जिससे कार्यकर्ताओं मे काफी उत्साह देखा गया। सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र से चंदन कुमार सिंन्हा ने तेजस्वी यादव को कार्यक्रम के दौरान चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया।
राजद की सदस्यता ग्रहण करते ही लालू को बताया गरीबों का मसीहा
चंदन कुमार सिंन्हा के साथ भाजपा, जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को तेजस्वी यादव ने राजद का सदस्यता ग्रहण कराया। राजद का दामन थामने के बाद चंदन कुमार सिंन्हा ने मीडिया से कहा लालू यादव गरीबों का नेता है। समाजिक न्याय के मसीह है।राजद संगठन को मजबूत बनाने के लिये राजद मे शामिल हुए हैं। पाटी जो जिम्मेदारी सौंपेंगे। उसका मजबूती प्रदान करेंगे।