सुबोध सिंह, डेस्क रिपोर्ट बांका,(बिहार):
जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के गुलनी कुशाहा गांव के सेवा निवृत फौजी गोपेश कुमार सिंह के पुत्र मधुकर कुमार उर्फ निक्की का भागलपुर जिले के लैलख के पास हाईवा से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक मधुकर कुमार उर्फ निक्की (23) वर्ष के थे। घटना के बाद परिजनों में कोहरा मच गया है। जानकारी के अनुसार शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के गुलनी कुशाहा गांव के सेवा निवृत फौजी गोपेश कुमार सिंह के पुत्र मधुकर कुमार उर्फ निक्की का सहायक पोस्ट मास्टर के तौर पर चयन हुआ था। जो की कहलगांव के एकचारी डाकघर में योगदान देने के लिए सोमवार को अपने घर गुलनी कुशाहा से बुलेट बाइक से जा रहे थे।
लैलख के पास हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत
जहां भागलपुर कहलगांव मुख्य मार्ग पर लैलख के पास विपरीत दिशा से आ रही एक हाईवा ने बुलेट वाहन में धक्का मार दिया। जिससे मधुकर कुमार उर्फ निक्की का घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बुल्लेट वाहन भी पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहरा मच गया बताया जा रहा है कि मृतक मधुकर कुमार दो भाई एक बहन में सबसे छोटे थे जबकि पिता गोपेश कुमार सिंह सेवा निवृत फौजी थे।
युवक की मौत की खबर से परिजनो में मचा कोहराम
जबकि मृतक के चाचा डॉ योगेश कुमार सिंह एसएसपीएस कॉलेज में प्राचार्य है। इस घटना की सूचना पर उसकी मां मंजू देवी का रो रोकर बुरा हाल है। यह घटना की जानकारी जंगल में आग की तरफ फैल गई। इसके बाद उसके रिश्तेदारों और ग्रामीणों की उसके घर गुलनी कुशाहा आवास पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक छात्र मधुकर कुमार सिंह उर्फ निक्की मधुर भाषी थे। जो की बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल थे।