Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज बांका : जिले के कौन सा स्कूल में मनाया क्रिसमस का त्योहार, किसने कहा क्रिसमस प्रेम, भाईचारे और दया पर्व, देखिए रिपोर्ट

सुभाष सिंह APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट बांका (बिहार); 

क्रिसमस का त्यौहार मनाते बच्चे
शेमफोर्ड लिटिल स्टार्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व

बांका के शेमफोर्ड लिटिल स्टार्स स्कूल में क्रिसमस पर्व को बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल परिसर को खूबसूरती से सजाया गया, जिससे चारों ओर एक आनंदमय माहौल बन गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से क्रिसमस की कहानी और इसके महत्व को जीवंत किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांता क्लॉज के रूप में अपनी प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया।  

         क्रिसमस प्रेम, भाईचारे और दया पर्व  

स्कूल के कॉर्डिनेटर पूजा कुमारी ने अपने संबोधन में कहा, क्रिसमस प्रेम, भाईचारे और दया का संदेश देता है। यह पर्व हमें सिखाता है कि हम दूसरों की मदद करें और उनके जीवन में खुशियां लाएं। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में कैरोल गायन, नृत्य प्रस्तुतियां और गिफ्ट एक्सचेंज गतिविधियां शामिल थीं। बच्चों को सांता क्लॉज ने टॉफियां और उपहार वितरित किए, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। समारोह का समापन सभी के साथ केक कटिंग और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ। यह दिन बच्चों और शिक्षकों के लिए खुशियों और यादगार पलों से भरा रहा।  इस अवसर पर शिक्षिका सौम्या, रोमा,ज्योति,श्री उपस्थित रही।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |