Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज बांका : जिले में कौन सा पार्टी के कार्यकर्ताओ ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई का मनाया जयंती

प्रिंस APP न्यूज वरीय संवाददाता बांका (बिहार);

पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाते भाजपा कार्यकर्ता
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई का मनाया जन्मदिवस

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका के विधायक रामनारायण मंडल ने बुधवार को बांका नगर मंडल कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं के साथ स्व. अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धा के पुष्प अर्पित की। पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा के स्रोत है। आज अटल जी जैसे महान व्यक्तित्व की दूरदर्शिता के परिणाम से हमलोगों को एक देश भक्त प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मिला है।

अटल जी में कठिन परिश्रम और उनके गरीब कल्याण की सोच की शक्ति था 

अटल जी के कठिन परिश्रम और उनके गरीब कल्याण की सोच की शक्ति से ही हम देश के लोकतंत्र के मंदिर में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर देश की सेवा में जुड़े है। हमलोग जिस कार्यालय से उनको नमन कर रहे है, इस कार्यालय का भी उद्घाटन अटल बिहारी बाजपेई ने ही अपने कर कमलों से किया है। आज इसी कार्यालय में अटल जी को अंग क्षेत्र के आए कवियों के द्वारा काव्यांजलि भी प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने कहा कि बांका की जनता से अटल जी का विशेष ही लगाव रहा। वीर शहीद सतीश के जन्मस्थली खड़हारा गांव में भी एक कार्यक्रम में अटल जी आए थे। बांका के तेलिया हाई स्कूल में कार्यकर्ताओं के द्वारा अटल जी को सिक्के से तौल कर भव्य स्वागत किया गया था। 

किसान से अटल बिहारी वाजपेई का रिश्ता अटूट था

उस दिन को याद कर आज भी बांका भाजपा जिला इकाई के कार्यकताओं को ऊर्जा मिलती है।पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि गांव और किसान से अटल बिहारी वाजपेई का रिश्ता इतना अटूट था कि किसानों की उन्नति के लिए अटल जी ने अपने प्रधानमंत्री काल में स्वर्णिम चतुर्भुज योजना चलाकर गांव की सड़क को शहर की सड़क से जोड़ने का काम किया। ताकि किसानों की फसल को सीधे शहर की मंडी पहुंचाया जा सके। जिससे किसानों की आय दुगुनी हो जाए। 

अटल जी के सादगी भरी जीवन से मिलता कई प्रेरणा 

उनके सादगी भरी जीवन का एक उदाहरण यह भी था कि बांका में कार्यकर्ताओं के साथ पक्ति में बैठकर भोजन करते थे और अपनी पत्तल को अपने से उठाकर अपने उच्च विचार का परिचय दिया था। अटल जी जैसे राजनेता युग युग में विरले जन्म लेते है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अटल जी के पथ पर चलकर देश आमजनों की सेवा निस्वार्थ भाव से कर रहे है। 

सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई अटल जी की जयंती

पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि अटल जी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। इसी क्रम में बांका भाजपा नगर - मंडल कार्यालय से अंबेडकर चौंक तक पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेई अमर रहे नारे के साथ जुलूस निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में पुर्व मंत्री के साथ जिला अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, एन के यादव, राजकुमार सिंह, अजय दास, बिकास सिंह, मनोज यादव, सुरेश चौधरी, महेश गुप्ता, पंकज घोष, हीरालाल मंडल, मुकेश सिन्हा, बिकास चौरसिया, प्रभास मंडल, संजय मरांडी, सुनील चटर्जी, शिवनंदन अबस्थ, उज्ज्वल कुमार सिन्हा, पूरनलाल टुडू, बालकिशोर घोष, डॉली गुप्ता, रेखा बर्मा, हेमलता झा, भारती ठाकुर, राहुल गुप्ता, उत्तम राय,   सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |