Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज भागलपुर : सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, क्या क्या हो रही तैयारी, देखिए रिपोर्ट

लवकुश सिंह APP न्यूज बिहपुर (नवगछिया);

बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की शब्तादी जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाने की तैयारी पर चर्चा

भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड के भाजपा विधायक ई शैलेंद्र की उपस्थिति में एनडीए कार्यालय बिहपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बैठक हुई। जिसमें 25 दिसंबर को पूर्व पीएम भारत रत्न स्व अटलबिहारी वाजपेयी की शब्तादी जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने व सुशासन दिवस के रूप में मनाने तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक में बिहपुर मंडल मुख्यालय अध्यक्ष दिलीप मेहता, उत्तरी मंडल अध्यक्ष ब्रजेश चौधरी, नारायणपुर मंडल उत्तरी मंडल अध्यक्ष ब्रजेश नागर व मुख्यालय मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता समेत खरीक दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बाल्मिकी मंडल व मुख्यालय  मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने 25 को उनके मंडल से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के नडीए कार्यालय बिहपुर में होने वाले वाजपेयी शब्तादी जयंती समारोह में शामिल होने की बात कही। 

बैठक में सैकडो से ज्यादा भाजपा कार्ययकर्ता रहे मौजुद 

इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप, कुमार गौरव, मृत्युंजय पाठक, प्रभुनंदन चौधरी, अपूर्व रंजन, अजय उर्फ माटो, लालमोहन, सदानंद, सिंटू मंडल, सौरभ कुमार, गंगा साह, राहुल कुमार व डब्लू कुमार मंडल आदि समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी। जिला प्रवक्ता प्रो गौतम व विस संयोजक दिनेश यादव ने कहा कि 25 को बूथो पर जयंती समारोह दस बजे तक संपन्न कर लेने के बाद दिन के 11 बजे तीनों मंडलों के सभी शक्तिकेंद्र के बूथ अध्यक्ष व सदस्य एनडीए कार्यालय बिहपुर पहुंच जाएगें। वहीं निर्णय लिया गया कि इस मौके पर विशेष रूप से पार्टी के पुराने व जन संघकालीन नेताओं व कार्यकर्ताओं को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जा रहा है। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |