प्रिंस APP न्यूज बांका (बिहार);
राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी प्रतियोगिता में दस्तक देने के लिए तैयार बांका का लाल
जिले के शंभुगंज प्रखंड के सातपट्टी के रायपुरा गाँव निवासी स्व. शशिधर प्र. सिंह के पौत्र व नरेन्द्र प्र. सिंह व नीलम देवी के सुपुत्र व बांका कबड्डी संघ द्वारा आयोजित हुई बांका कबड्डी लीग-1 के विजेता कप्तान करण कुमार का चयन कोयंबटूर में आयोजित होने वाले युवा सीरीज में हो गया है। युवा सीरीज में उनकी ये लगातार दूसरी एंट्री है, इससे पहले भी करण पिछले वर्ष आयोजित हुई युवा सीरीज में बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। करण के इस उपलब्धि के लिए उनके पिता नरेन्द्र सिंह ने बताया की उसे यहाँ तक पहुँचने में उसके हठ ने उसे बहुत सहयोग किया जबकी करण की माँ नीलम देवी खुशी से फूले नहीं समा रही है।
बांका जिला का नाम करेगें रौशन, दी बधाई
इस उपलक्ष्य पर बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन श्री कुमार विजय सिंह ने करण को आशीर्वाद देते हुए कहा कि, करण का चयन उसके बेहतरीन कबड्डी कौशल के आधार पर किया गया है। उसमें वो सभी कबड्डी कौशल विद्द्मान हैं जो उसे बिहार के उन 14 खिलाडियों में शामिल करने हेतु पर्याप्त हैं। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि अगर करण का प्रदर्शन आसाधारण रहा तो वो समय दूर नहीं कि वो राष्ट्रीय स्तर के बड़े प्रतियोगिताओं में भी प्रदर्शन करते दिख जाय।
बिहार टॉप 14 खिलाड़ीयो की सुची में शामिल
बांका जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्री निखिल बहादुर सिंह ने कहा की यह उपलब्धि बांका जिला के उन तमाम कबड्डी खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। करण का चयन जिले के खिलाड़ियों में नई ऊर्जा व आत्मविश्वाश भरने का काम करेगी। बांका कबड्डी लीग के अगले सीजन में हमारी कोशिश रहेगी की और भी नए प्रतिभा की खोज की जाय जिससे हमारे जिले का नाम कबड्डी के क्षेत्र में और भी आगे बढ़े। जबकी संघ के संरक्षक सुबोध झा व शोले सिंह ने कहा की बिहार के टॉप 14 खिलाडियों में से करण का चयन यह दर्शाता है की हमारा जिला कबड्डी के प्रतिभा में कितना धनी है। बस आवश्यकता है खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन देने की, संघ खिलाड़ियों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। साथ ही संघ के कोषाध्यक्ष रासमोहन ठाकुर ने कहा कि करण के चयन ने जिले के तमाम खिलाड़ियों को नया जीवन देने का काम किया है, हम आगे भी और भी करण की खोज जारी रखेंगे।
खेल प्रशंसको में प्ररसन्नता का माहौल
वहीं बांका जिला कबड्डी संघ के सचिव राजदीप सिंह ने करण को युवा सीरीज के लिए शुभकामना देते हुए कहा कि बांका जिला कबड्डी लीग-1 के विजेता टीम तेलढ़िया वरियर्स के कप्तान करण ने आज यह साबित कर दिया है कि अगर आप सच्चे दिल से मेहनत करते हैं तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, शैलेश सिंह, सह सचिव प्रदीप कुमार, बिभूशेखर सिंह, आयुष देव, कार्यकारी सदस्य पंकज कुमार, हरीश गांगुली, चन्दन चौधरी, राजनीश कुमार, गौतम कुमार सिंह, सुधांशु कुमार, प्रियांशु झा, मोनू सिंह, मिलन कुमार, सहित खेल प्रेमियों में अलग ही खुशी की लहर है।