रिपोर्ट ठाकुर विनोद सिंह, APP न्यूज शंभूगंज (बांका)
जिले के शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने दो अलग-अलग गांव में छापेमारी कर एक आर्म्स एक्ट और लड़की अपहरण कांड के आरोपी तो दूसरा मारपीट कांड के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी में से चौतरा गांव के अंकुश कुमार यादव है। जबकि चुटिया गांव के मु कलीम है। जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के चौतरा गांव के अंकुश कुमार यादव के द्वारा गांव के ही एक लड़की को शादी के नियत से अपहरण कर लिया था। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद जब शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी को सूचना मिली कि अंकुश कुमार यादव घर पर है तो छापेमारी की।
छापेमारी के क्रम में पुलिस को घर में रखे बैग से मिला था कट्टा
इस दौरान अंकुश कुमार यादव तो फरार हो गए। किंतु उसके बैग से एक देसी कट्टा बरामद हुआ था। जिसके बाद शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने इस मामले में अंकुश कुमार यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया था। तब से वह फरार चल रहे थे। जबकि दूसरा आरोपी चुटिया गांव के मु कलीम जो की मारपीट कांड के आरोपी थे। जिसको पुलिस महीनो से खोज रही थी।
गिरफ्तार दोनो आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
इसी बीच गुरुवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली की चौतरा गांव के आर्म्स एक्ट के आरोपी अंकुश कुमार यादव और चुटिया गांव के आरोपी मु कलीम अपने घर पर है। जहां सूचना पर शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस बल जवानों के साथ छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद शंभूगंज सीएचसी में मेडिकल जांच कराने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में से बांका जेल भेज दिया।