Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बांका : जिले के किस थाना की पुलिस ने गोलीबारी कांड के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, देखिए रिपोर्ट

क्राईम खबर

सुबोध सिंह,डेस्क रिपोर्ट बांका ,(बिहार) 
शंभूगंज थाना क्षेत्र के बग्घा खास गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए गोलीबारी कांड मामले में वर्ष 2021 से ही फरार चल रहे आरोपी सुधीर यादव पिता लुरो यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसी क्रम में पुलिस ने शोभनाथपुर गांव में भी छापेमारी करते हुए कांड संख्या 57/ 2021 के नामजद अभियुक्त गणपत तांती पिता जितेन्द्र तांती को गिरफ्तार कर लिया। गणपत तांती पर मारपीट करने का आरोप था। जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना के पुलिस को गुप्त सूचना मिली की शंभूगंज थाना कांड संख्या 118/ 2021 के गोलीबारी कांड के नामजद अभियुक्त सुधीर यादव घर पर है।
गुप्त सुचना पर पुलिस ने की छापेमारी 
सूचना पर शंभूगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पुलिस बल जवानों के साथ बग्घा खास गांव पहुंचकर उक्त ठिकानों पर छापेमारी करते हुए गोलीबारी कांड के आरोपी सुधीर यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2021 में इन्होंने रामछबिलाल यादव के ऊपर जमीन विवाद में गोलीबारी किया था। जिसमें जख्मी होकर रामछबिलाल यादव बाल बाल बच गए थे।
एक आरोपी अब भी चल रहे फरार
घटना को लेकर सात लोगों के विरुद्ध शंभूगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें एक आरोपी नंदू यादव आज भी फरार चल रहे हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार सुधीर यादव और गणपत तांती को न्यायिक हिरासत में से बांका जेल भेज दिया है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |